Awards and Recognition
नशामुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तोशाम सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. मंजू दीदी ‘सेवा प्रेरणा सम्मान’ व मेडल से सम्मानित
BK Manju Didi, Incharge of Brahma Kumaris Tosham, was awarded the Seva Prerna Samman at Shantivan, Mount Abu, for leading anti-drug awareness in over 12 schools and colleges, administering pledges to more than 6,800 individuals..The national NMBA campaign achieves 3 international world records.
नशामुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए तोशाम सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. मंजू दीदी ‘सेवा प्रेरणा सम्मान’ व मेडल से सम्मानित
-
माउंट आबू के शांतिवन स्थित विशाल डायमंड हॉल में 17 हजार से अधिक लोगों की उपस्थिति में हुआ सम्मान
-
ब्रह्माकुमारीज़ के देशव्यापी नशा मुक्ति अभियान को मिले तीन अंतरराष्ट्रीय वर्ल्ड रिकॉर्ड्स
-
तोशाम क्षेत्र के 12 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों में 6800 से ज्यादा विद्यार्थियों व युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
तोशाम: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, मेडिकल विंग (आर.ई.आर.एफ.) द्वारा संचालित ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत तोशाम क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. मंजू दीदी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू (राजस्थान) के शांतिवन स्थित विशाल डायमंड हॉल में आयोजित भव्य राष्ट्रीय सम्मेलन में संस्था के अतिरिक्त महासचिव एवं मेडिकल विंग के उपाध्यक्ष बी.के. डॉ. प्रताप मिड्ढा द्वारा बी.के. मंजू दीदी को ‘सेवा प्रेरणा सम्मान’ प्रमाणपत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर 17 हजार से अधिक लोग उपस्थित रहे।
तोशाम के 12 से अधिक शिक्षण संस्थानों में 6800 से अधिक लोगों ने ली प्रतिज्ञा:
तोशाम सेवा केंद्र की प्रभारी बी.के. मंजू दीदी के नेतृत्व में क्षेत्र के 12 से अधिक प्रमुख विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक जन-जागरण अभियान चलाया गया। इसके तहत राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झानवरी, पी.एस. नवयुग स्कूल तोशाम, राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम, संगम सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, अग्रसेन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, राजकीय आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, मेगा माइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तथा बी.एल.जे.एस. (BLJS) कॉलेज तोशाम सहित विभिन्न संस्थानों में कुल 6800 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं युवाओं को जीवनभर किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प दिलवाया गया।
नशामुक्त भारत अभियान ने दर्ज किए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड:
उल्लेखनीय है कि नशामुक्त भारत के निर्माण की दिशा में ब्रह्माकुमारीज़ के मेडिकल विंग के सचिव बी.के. डॉ. बनारसी लाल शाह के कुशल मार्गदर्शन में मार्च 2023 से सितंबर 2026 तक संचालित इस देशव्यापी अभियान ने देश के 34 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के लगभग 700 जिलों में करोड़ों लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इस अभियान को ‘विनर्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’, ‘इंडिया स्टार वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ तथा ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में दर्ज किया गया है।

शांतिवन में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन: ब्रह्माकुमारीज़ मेडिकल विंग के नशामुक्त भारत अभियान को विनर्स बुक, इंडिया स्टार और लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि
समारोह में मिस इंडिया डॉ. ईशा अग्रवाल एवं बी.के. डॉ. दीपक हरके द्वारा बी.के. डॉ. बनारसी लाल शाह को वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र सौंपे गए। इस अवसर पर संस्था की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बी.के. जयंती दीदी, महासचिव बी.के. करुणा भाई, अतिरिक्त महासचिव बी.के. डॉ. प्रताप मिड्ढा, जैन मुनि अंबावड़ी सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. शारदा दीदी, पंजाब ज़ोन की निदेशिका बी.के. प्रेम दीदी एवं बी.के. उत्तरा दीदी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।
तोशाम सेवा केंद्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
Brahma Kumaris Tosham Incharge BK Manju Felicitated with ‘Seva Prerna Samman’ at Shantivan
-
Venue & Gathering: Diamond Hall, Shantivan (International Headquarters, Mount Abu), in the presence of an audience exceeding 17,000 delegates.
-
Felicitation: BK Manju Didi, Incharge of Brahma Kumaris Tosham Centre, was awarded the ‘Seva Prerna Samman’ along with a medal by BK Dr. Pratap Midha (Additional Secretary General of Brahma Kumaris and Vice Chairperson of the Medical Wing, RERF).
-
Local Impact: Under BK Manju Didi’s initiative, anti-substance-abuse awareness campaigns were conducted across more than 12 educational institutions in Tosham—including Government Model Sanskriti Senior Secondary School, BLJS College, Government College for Women, and several other local senior secondary schools. A total of over 6,800 students, educators, and citizens took an anti-drug pledge.
-
National Achievement: The nationwide de-addiction initiative directed by the Medical Wing under Secretary BK Dr. Banarsi Lal Sah covered nearly 700 districts across 34 states and union territories, securing recognitions in the Winners Book of World Records, India Star World Records, and London Book of World Records.
-
Dignitaries Present: Rajyogini BK Jayanti Didi (Additional Chief Administrator), BK Karuna Bhai (Secretary General), BK Dr. Pratap Midha, Miss India Dr. Esha Agarwal, along with senior regional directors and functionaries.

