Brahma Kumaris tosham
Rakhi , Over 6,500 Students Take a Pledge to Stay Drug-Free , Blood Donation
6500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की प्रतिज्ञा, 58 यूनिट रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश, प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को बांधी मधुबन की पावन राखियां
तोशाम, हरियाणा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की पावन पुण्यतिथि ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज तोशाम सेवाकेंद्र द्वारा तोशाम क्षेत्र सहित कैरू, सरल, जमालपुर और भुरटाना उप-सेवाकेंद्रों में सामाजिक, आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्य जनकल्याण से जुड़े 10 से अधिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला आयोजित की गई।
तोशाम सेवाकेंद्र प्रभारी राजयोगिनी बीके मंजू दीदी के मार्गदर्शन में आयोजित इन कार्यक्रमों में संस्था के मेडिकल प्रभाग, समाज सेवा प्रभाग (राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन-RE&RF), स्थानीय प्रशासन, शिक्षण संस्थानों तथा समाजसेवियों का विशेष सहयोग रहा।
6500 से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति की प्रतिज्ञा
मेडिकल विंग के तत्वावधान में विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में नशामुक्ति, मेडिटेशन एवं काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। अभियान के दौरान 6500 से अधिक विद्यार्थियों एवं युवाओं ने जीवन में किसी भी प्रकार का नशा नहीं करने का संकल्प लिया।
इस अभियान में मॉडल संस्कृति स्कूल तोशाम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झानवरी, पी.एस. नवयुग स्कूल तोशाम, राजकीय महिला महाविद्यालय तोशाम, संगम सीनियर सेकेंडरी स्कूल तोशाम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम, अग्रसैन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम , राजकीय आरोही वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तोशाम तथा मेगा माइंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों ने सहभागिता की।
अभियान के दौरान युवाओं को प्रेरित करते हुए संदेश दिया गया— “नशा नहीं, अब नई दिशा चुननी है”, “ब्रह्माकुमारीज का यही है नारा, व्यसनों से करो अब किनारा” और “धुआं नहीं, अब ध्यान चाहिए”।
58 यूनिट रक्तदान कर दिया जीवनदान का संदेश
विश्व बंधुत्व दिवस के अवसर पर समाज सेवा प्रभाग (RE&RF) एवं नागरिक अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में पंजाबी धर्मशाला में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 58 यूनिट रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ उपमंडल अधिकारी (ना.) तोशाम संदीप कुमार, उप-पुलिस अधीक्षक (DSP) दलीप सिंह एवं स्थानीय सरपंच द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। बीके रोशनी बहन ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संस्था की ओर से अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।
युवाओं को रक्तदान के प्रति प्रेरित करने के लिए बनाया गया ‘रक्तवीर सेल्फी पॉइंट’ विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। नागरिक अस्पताल की मेडिकल टीम, डॉक्टरों, एल.टी. एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सहयोग के लिए संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को बांधी मधुबन की पावन राखियां
दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस एवं रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू, मधुबन से विशेष रूप से लाई गई पावन राखियां प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों को बांधी गईं।
बीके बहनों द्वारा आत्म-स्मृति का तिलक लगाकर राखी बांधी गई तथा सभी को ब्लेसिंग कार्ड एवं ईश्वरीय सौगात प्रदान की गई। इस अवसर पर भाई-बहनों को आध्यात्मिक मूल्यों एवं आत्मिक स्मृति का संदेश भी दिया गया।

उप-सेवाकेंद्रों में भी आयोजित हुए आध्यात्मिक कार्यक्रम

तोशाम मुख्य सेवाकेंद्र के साथ-साथ कैरू, सरल, जमालपुर एवं भुरटाना उप-सेवाकेंद्रों में भी दादी प्रकाशमणि जी के विश्व बंधु
त्व एवं मानव सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सत्संग, ध्यान सत्र एवं आध्यात्मिक परिचर्चाओं का आयो
जन किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को आपसी भाईचारे, नशामुक्ति, रक्तदान, सकारात्मक जीवनशैली एवं आध्यात्मिक जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया।
सेवाधारियों का रहा विशेष योगदान
पूरे अभियान को सफल बनाने में बीके रोशनी बहन, बीके कमलेश बहन, बीके नरेश, बीके कृष्ण, बीके आत्म प्रकाश, बीके विनोद, बीके जगदीश, बीके सूरजभान, बीके महेंद्र, बीके मीना, बीके मनीष, बीके शालू बहन एवं बीके बिमला दलाल बहन सहित तोशाम सेवाकेंद्र के सभी समर्पित सेवाधारियों का विशेष योगदान रहा।
आयोजन के माध्यम से दादी प्रकाशमणि जी के विश्व बंधुत्व, मानव सेवा, नशामुक्त समाज और आध्यात्मिक जागृति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास किया गया।





