Connect with us

Brahma Kumaris tosham

तोशाम सेवा केंद्र पर पितृपक्ष के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक व्याख्यान

Published

on

Newspaper clippings collage of Brahma Kumaris Tosham event on true meaning of Shraddha by BK Manju Didi

सच्चा श्राद्ध पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और सद्गुणों को जीवन में अपनाना: बी.के. मंजू दीदी

तोशाम:

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विश्वविद्यालय के तोशाम सेवा केंद्र पर पितृपक्ष (श्राद्ध पक्ष) के पावन अवसर पर एक विशेष आध्यात्मिक व्याख्यान एवं राजयोग सत्र का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ईश्वरीय परिवार के भाई-बहनों और स्थानीय श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूर्वजों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवा केंद्र प्रभारी बी.के. मंजू दीदी ने श्राद्ध के वास्तविक आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि श्राद्ध का शाब्दिक अर्थ ‘श्रद्धा’ से है। केवल बाह्य रीति-रिवाज या स्थूल रूप से भोजन अर्पण करना ही पर्याप्त नहीं है, अपितु अपने पूर्वजों द्वारा दिए गए श्रेष्ठ संस्कारों, मर्यादाओं और नैतिक मूल्यों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्चा श्राद्ध है।

बी.के. मंजू दीदी ने आगे कहा कि आज के भौतिकवादी युग में आत्माएं शांति और सुख की तलाश में हैं। हमारे पूर्वज जो शरीर त्याग कर जा चुके हैं, उन्हें भौतिक वस्तुओं की नहीं बल्कि हमारे शुद्ध संकल्पों, प्रेम और शांति की किरणों (सकाश) की आवश्यकता होती है। जब हम राजयोग के माध्यम से परमपिता शिव बाबा से जुड़कर उन आत्माओं को शांति और मुक्ति के प्रकंपन (वाइब्रेशन) भेजते हैं, तो उन्हें वास्तविक तृप्ति और शांति की अनुभूति होती है।

सत्र के अंत में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने राजयोग मेडिटेशन के गहन अभ्यास द्वारा दिवंगत आत्माओं व समस्त पूर्वजों को शांति एवं सद्गति के लिए विशेष सकाश (ईश्वरीय प्रकंपन) दी। कार्यक्रम के समापन पर सभी को ईश्वरीय प्रसाद वितरित किया गया।

Brahma Kumaris Tosham Shradh Program

पितृपक्ष श्राद्ध के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक प्रवचन एवं विशेष राजयोग सकाश सत्र

Offer Good Wishes to Ancestors Through Rajyoga: BK Tosham Center

Tosham: A spiritual program on the significance of Shradh and Pitru Paksha was held at the Brahma Kumaris center in Tosham. Addressing the gathering, Center In-charge BK Manju emphasized that true tribute to ancestors is paid by adopting moral virtues and transmitting vibrations of peace through Rajyoga meditation. The session concluded with collective remembrance and mass meditation.

Dainik Jagran Bhiwani City newspaper clipping of Brahma Kumaris Tosham event on true meaning of Shradh by BK Manju Didi

दैनिक जागरण (भिवानी सिटी) में प्रकाशित: सच्चा श्राद्ध पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और सद्गुणों को जीवन में अपनाना – बी.के. मंजू दीदी (ब्रह्माकुमारीज़ तोशाम)

Madhuban News Coverage – सच्चा श्राद्ध पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता और सद्गुणों को जीवन में अपनाना – बी.के. मंजू दीदी

श्राद्ध पक्ष विशेष: पूर्वजों को सकाश देने के लिए संगीतमय राजयोग कमेंट्री | Musical Meditation Commentary by BK Dr. Damini